{"_id":"6ab95e9c34336e31c702a556","slug":"prices-of-rebar-sand-and-bricks-are-skyrocketing-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145615-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सरिया, मौरंग-ईंट के दाम छू रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सरिया, मौरंग-ईंट के दाम छू रहे आसमान
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतें मकान बनवाने वालों के लिए चुनौती बन गई हैं। सरिया, मौरंग और ईंट के दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ रहा है। सरिया, मौरंग-ईंट के दाम आसमान छू रहे हैं। इस माह निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़े हैं। सरिया 4800 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 5300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
मौरंग के दाम 40 रुपये प्रति फुट बढ़े हैं और ईंटों में भी 200 से 300 रुपये प्रति हजार की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सीमेंट के दाम 5 से 10 रुपये प्रति बोरी घटे हैं। इस महंगाई का सीधा असर मकान निर्माण पर पड़ा है जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों ने काम रोक दिया है। कारोबारियों ने बताया कि बिक्री घट गई है और ग्राहक कम आ रहे हैं। फिलहाल दामों में गिरावट के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
महंगाई के चलते रोका निर्माण
पहले की अपेक्षा इस समय निर्माण सामग्री के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में घर बनाना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। इसके चलते निर्माण कार्य रोक दिया है। - केशव प्रसाद द्विवेदी, मोहल्ला चार थोक।
विज्ञापन
दाम घटने का कर रहे इंतजार
पिछले तीन महीने से अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इस महीने सरिया, ईंट और मौरंग के दाम बढ़ने से काम बंद कर दिया है। दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। बड़े दामों के चलते उनका बजट बिगड़ रहा है। - राजा बाबू तिवारी, मुस्करा।