{"_id":"578d19994f1c1b9332c4c35e","slug":"pregnant-lady-gave-birth-to-a-son-in-the-stairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने सीढ़ियों में दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने सीढ़ियों में दिया बेटे को जन्म
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल के फर्श पर लेटी गर्भवती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती ने जिला टीवी क्लीनिक हाल के सामने सीढ़ियों में ही पुत्र को जन्म दे दिया। अस्पताल के बाहर बच्चे के जन्म की सूचना पर अस्पताल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। कर्मचारी आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को स्ट्रेचर में लेटाकर लेबर रूम ले गए, जहां दोनों स्वस्थ हैं। वहीं महिला अस्पताल में प्रसूताओं की संख्या अधिक होने से 10 गर्भवती महिलाएं अस्पताल के फर्श पर ही लेटी हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना के भगलापुर गांव निवासी महावीर निषाद की गर्भवती पत्नी राधा (35) को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी, अमौली में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन प्राइवेट वाहन से जिला महिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
दोपहर 12:24 बजे उसे वाहन से उतार कर अस्पताल के अंदर ले जा रहे थे। तभी राधा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने अस्पताल के पीछे बनी सीढ़ियों पर पांचवें पुत्र को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन को जब जानकारी हुई तो कर्मचारी दोनों को लेबर रूप में ले गए। जहां दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की सीएमएस डा.राजकुमार सचान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय से पहले अस्पताल आना चाहिए। बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं जमीन पर लेटी गर्भवती महिलाओं के बारे में बताया कि इन दो माह में डिलेवरी के ज्यादा मामले आते हैं। अस्पताल के सभी बेड भरे हैं। उसके बाद भी किसी को भगाया नहीं जा सकता। बेड खाली होते ही उन्हें बेडों में शिफ्ट कराया जाता है।