{"_id":"6a42b068d933bab78800844f","slug":"power-supply-in-the-city-remained-disrupted-for-five-hours-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-126616-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पांच घंटे ठप रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पांच घंटे ठप रही शहर की बिजली
विज्ञापन
महोबा। चरखारी सड़क स्थित बिजली निगम के बजरिया ट्रांसमिशन में सोमवार को तकनीकी दिक्कत आने से दोपहर के समय शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोग बेहाल हो उठे।
बजरिया ट्रांसमिशन से शहर के बजरिया, कीरत सागर व पठा पावर हाउस जुड़े हुए हैं। दोपहर करीब 12 बजे तकनीकी खराबी से शहर मोहल्ला फतेहपुर बजरिया, यशोदानगर, आलमपुरा, मलकपुरा, सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, गांधीनगर, हवेली दरवाजा, बड़ीहाट आदि क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई लेकिन इसके बाद बिजली के आने व जाने का सिलसिला चलता रहा। अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि बजरिया स्थित ट्रांसमिशन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे दूर कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।