{"_id":"664e35a98c80d662a207f2c2","slug":"power-failure-for-four-hours-due-to-cable-failure-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-111395-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: केबल खराब होने से चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: केबल खराब होने से चार घंटे बिजली गुल
Wed, 22 May 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 22 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। भीषण गर्मी में बिजली विभाग के सब स्टेशन में लगीं केबल ओवरलोड से ब्लास्ट हो रही हैं। मंगलवार रात फीडर नंबर एक की केबल व सीटी खराब हो गई। इससे चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बिलबिला उठे।
मई माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर है। इसका असर बिजली व्यवस्था पर भी देखा जा रहा है। लोड बढ़ने व क्षमता कम होने के कारण केबल ब्लास्ट होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
करीब 11.40 बजे फीडर नंबर एक की केबल ब्लास्ट हो गई। अभी कर्मचारी केबल जोड़ने में जुटे थे तभी सीटी ने भी काम करना बंद कर दिया। कर्मचारी काम पर लगे रहे और बिजली बहाल की। इस दौरान बुधौलियाना, पठानपुरा, भटियाना, बजरिया, अतरौलिया सहित आधा कस्बा अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार रात सागर तालाब के पास लगे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और आपूर्ति बंद हो गई। वहीं अवर अभियंता बीके पांडेय ने कहा कि बिजली व्यवस्था बनाए रखने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।