Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three days after being released from jail, a young man took his own life by hanging.

Hamirpur News: जेल से छूटने के तीन दिन बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three days after being released from jail, a young man took his own life by hanging.
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के मुरानी गांव में जेल से छूटकर घर आए युवक ने सोमवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के खेत से लौटने पर घटना की पता चला। मृतक के बड़े भाई ने जमानत कराने वाले दूसरे गांव के कुछ दबंगों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी वीर सिंह राजपूत का बेटा पुष्पेंद्र राजपूत (27) करीब एक वर्ष पहले पनवाड़ी थानाक्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में उसकी कुछ लोगों से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसकी जमानत कराई थी। 30 अक्तूबर को वह जेल से छूटकर घर आया था। सोमवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में मूंगफली खोदने गए थे। इसी दौरान पुष्पेंद्र ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई प्रह्लाद राजपूत का आरोप है कि उन्होंने पुष्पेंद्र की जमानत नहीं कराई थी। जमानत कराने वाले दूसरे गांव के कुछ दबंग दो दिन पहले घर आए थे और जमानत में खर्च हुए रुपये मांग रहे थे। इससे आहत होकर पुष्पेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed