फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Poorly fitted handpumps in school, are calling tanker

विद्यालय में लगे हैंडपंपों ने दिया जवाब, मंगाते हैं टैंकर

Mon, 01 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Poorly fitted handpumps in school, are calling tanker
गोहांड के गांधी इंटर कालेज में टैंकर से पानी पीते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

गोहांड क्षेत्र में झमाझम बारिश जारी है। इसके बावजूद गर्मियों में गिरा भूगर्भ जलस्तर अभी तक उठ नहीं सका है। अभी भी कई स्थानों पर पानी का संकट दूर नहीं हुआ है। कस्बा स्थित गांधी इंटर कालेज में लगे दोनों हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। पेयजल संकट को देखते हुए कालेज में 1400 छात्र-छात्राओं के  लिए टैंकर की व्यवस्था कराई गई है।

विज्ञापन


बीती गर्मियों में करीब पूरा क्षेत्र भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से पानी के संकट से जूझता रहा है। हैंडपंपों और नलकूपों के जवाब देने से कस्बे के लोग पेयजल समस्या से जूझते रहे। इससे गांधी इंटर कालेज भी अछूता नहीं रहा। कालेज स्थित दोनों हैंडपंपों ने जलस्तर गिरने के कारण अचानक पानी देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही हैंडपंप में लगी सबमर्सिबल से जलापूर्ति ठप है। विद्यालय प्रशासन को 1400 छात्र-छात्राओं व कालेज स्टॉफ के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार महान ने बताया कि जल संस्थान कर्मियों को समस्या से अवगत कराया गया है। वहीं संस्थान के कर्मचारी रामआसरे साहू ने बताया कि हैंडपंपों में पाइप बढ़ाकर काम चलाऊ प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इन्हें रिबोर की सूची में दर्जकर जलनिगम को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed