{"_id":"6163357a8ebc3e05f02ce799","slug":"poltical-hamirpur-news-knp657546598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 को आएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम आते ही सपाइयों में उत्साह है। वे 12 अक्तूबर को शाम पांच बजे आएंगे। रात में लोनिवि के डाक बंगले में रुकने के बाद सुबह 13 अक्तूबर को कुरारा कस्बे में जनसभा को संबोधित करने के बाद जालौन के लिए निकल जाएंगे। इसी के चलते प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम कार्य योजना बनाने पहुंच रहे हैं।
रविवार को पार्टी कार्यालय आए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय लाठर ने बताया कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। इसे किसान जान गया है। आने वाले चुनाव में वर्ग इसका फैसला करेगा। बिजली सबसे बड़ा मुद्दा है। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कई पावर प्लांट व बिजलीघरों की स्थापना की। लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कब किसके ऊपर जीप चढ़ा दी जाए इसका भी भरोसा नहीं है।
बताया कि मंगलवार को अखिलेश यादव शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और रात्रि विश्राम के बाद यहां से विजय यात्रा रथ रवाना होगी। वे कालपी चौराहा, गौरा देवी, झलोखर होते हुए कालपी के लिए रवाना होंगे। वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्रा के साथ कुरारा कस्बा गए और जनसभा स्थल का जायजा लिया। साथ में सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, पुष्पेंद्र यादव, केशवबाबू शिवहरे, राजेश श्रीवास, विवेक यादव समेत कई सपाई मौजूद रहे।