{"_id":"6211371392368b54211d8bf9","slug":"polling-parties-left-with-full-enthusiasm-hamirpur-news-knp681530932","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापर्व के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार को सुबह से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य शुरू हुआ। पोलिंग पार्टियों को गंतव्य तक भेजने के लिए 197 बसों को उपयोग में लाया गया। इनमें 100 बसों से सदर विधानसभा सीट के 494 पोलिंग पार्टियां तथा 97 बसों से राठ विधानसभा सीट की 478 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। वहीं जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 210 वाहन अधिकृत किए गए। सभी पोलिंग पार्टियां श्री गायत्री तपोभूमि से दोपहर दो बजे तक रवाना कर दी गईं।
शनिवार को सुबह से कस्बे के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से दोनों विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। डीएम डॉ. चंद्रभूषण के साथ दोनों विधानसभा सीटों के प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित की मौजूदगी में साढ़े ग्यारह बजे पोलिंग पार्टियों को तपोभूमि से रवाना कराया गया। पोलिंग पार्टियों को भेजने में एडीएम रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव, स़ीडीओ के.के वैश्य, डीडीओ विकास कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
फैक्टरी एरिया मे रोके गए भारी वाहन
भरुआसुमेरपुर। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने को लेकर हाईवे में नरायनपुर व फैक्टरी एरिया में भारी वाहनों को रोका गया। बांदा मार्ग एवं सिसोलर मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को पंधरी गांव के पास खड़े कराए गए। पोलिंग पार्टियों के गुजर जाने के बाद भारी वाहनों को हाइवे सहित अन्य मार्गों में संचालन की छूट प्रदान की गई।
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजाया गया बांक के विद्यालय का बूथ
भरुआसुमेरपुर। कंपोजिट विद्यालय बांक के मतदान केंद्र के बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शिक्षिका मंजीता अहिरवार ने बताया कि मतदान के लिए बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह जगह मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्लोगन चस्पा कराए गए हैं। बूथों को फूलों आदि से सजाया गया है। बताया आकर्षक बनाने में छात्र छात्राओं ने कड़ी मेहनत की है।