फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,panchayat chunav

इस बार 15 हजार नए युवा मतदाता करेंगे मताधिकार

Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,panchayat chunav
मौदहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 15 हजार नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं इस बार के पंचायत चुनाव में एक और खास बात यह है कि जिन सीटों पर अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग की कम का संख्या बल है। यह सीटें आरक्षित श्रेणी में नहीं आ सकी हैं। शासन की नई गाइडलाइन में ऐसी ग्राम पंचायतों के सवर्ण उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन

बतादें इस बार तीन ग्राम पंचायतें नगर क्षेत्र में शामिल होने से इनकी संख्या घटकर 63 हो गई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पांच पद कम होने से मात्र 82 रह गए हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य गुसियारी, परछा, मदारपुर, मुटनी आदि ग्राम पंचायतें पूर्व में महिला तो कभी अनारक्षित रही हैं। वहीं निषाद बाहुल्य छिमौली, ठाकुर बाहुल्य उपरी व टिकरी आदि ग्राम पंचायतों भी हमेशा अनारक्षित रही हैं। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के लोग प्रभावशाली लोगों के सामने स्वछंद होकर चुनाव नहीं लड़ सके हैं। इस बार इसी तरह की तमाम ग्राम पंचायत आरक्षित श्रेणी में जा सकती हैं। हालांकि कम्हरिया, मांचा, नरायच जैसे मुस्लिम बाहुल्य ग्राम पंचायतें पूर्व में एससी के लिए आरक्षित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं पंचायत चुनाव में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम तेज है। अब सिर्फ प्रधान पदों के आरक्षण का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। चुनाव लड़ने का मन बनाए लोग अब मन्नत मान रहे हैं कि उनकी सीट उनके अनुसार हो। वहीं असरदार लोग मन मुताबिक आरक्षण कराने के लिए अपने जुगाड़ की तलाश में हैं। अभी सीटों का आरक्षण हुआ नहीं है फिर भी मतदाताओं की सेवाभाव में संभावित प्रत्याशी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैैं। इस बार 18 वर्ष आयु वर्ग के 15 हजार मतदाता भी अपना वोट देंगे। 2015 में ब्लाक क्षेत्र में कुल 114613 मतदाता थे। वहीं इस बार संख्या बढ़कर 129651 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed