{"_id":"6054de9d8ebc3ee653329e9d","slug":"political-hamirpur-news-knp618662631","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन रवींद्र जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विकास कार्यों की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी के स्टाल पर माटी कला योजना से आए विद्युत चालित चाक से कुल्हड़ का निर्माण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
प्रभारी मंत्री ने चाइल्ड लाइन 1098, महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स सहित अन्य योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कृत्रिम गर्भधारण से पैदा हुई उच्च नस्ल की बछिया आकर्षण का केंद्र रही। प्रभारी मंत्री ने सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया।
छात्र-छात्राओं ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के पर विकास यात्रा के संबंध में रंगोली बनाई। छात्राओं ने देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य पेश किए। प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक युवराज सिंह व राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र व टूल किट, एक ट्राई साइकिल वितरित की। चार लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जीके द्विवेदी ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी एनके सिंह के अलावा आशारानी कबीर, नीलम बाजपेयी आदि मौजूद रहीं।