{"_id":"6963f570d49339c04a096da7","slug":"police-xi-mahoba-defeated-ragaul-team-by-63-runs-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134715-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुलिस इलेवन महोबा ने रागौल टीम को 63 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुलिस इलेवन महोबा ने रागौल टीम को 63 रनों से हराया
Mon, 12 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुस्करा(हमीरपुर)। कस्बे के मां कालिका माता प्रांगण में चल रहे रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट में छठवें दिन दो मुकाबले हुए। पहले मैच में पुलिस इलेवन महोबा ने रागौल को 63 रन से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में फतेहपुर टीम ने छानी को तीन रनों से पराजित किया।
रविवार को पहला मैच पुलिस इलेवन महोबा और रागौल टीम के बीच हुआ। महोबा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। संदीप सिंह ने 19 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया। निसार खान ने 11 गेंद में 18 रन बनाए, राजकुमार विश्वकर्मा ने 14 गेंद में 23 रन और अरविंद कुमार ने 9 गेंदों में 15 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रागौल की टीम 11 ओवरों में ही 74 रनों पर ऑल-आउट होकर 63 रनों से मैच हार गई। निसार खान की गेंदबाजी के आगे रागौल के बल्लेबाज टिक नहीं सके। निसार ने तीन ओवर में 15 रन खर्च करके चार विकेट हासिल किए। अरविंद कुमार ने एक ओवर में एक रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए।
दूसरा मैच फतेहपुर और छानी टीम के बीच हुआ। फतेहपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज इंदु ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। हर्षित ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए, जद्दू ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए। पूरी टीम 83 रन बनाकर 13 ओवर में ऑल-आउट हो गई। छानी के सामने जीत के लिए 84 रन का लक्ष्य था। छानी के बल्लेबाजों ने सदी हुई शुरुआत की लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। पूरी टीम 14 ओवर में 80 रनों पर ऑल-आउट हो गई। बल्लेबाज शिवम शर्मा ने 29 गेंद में 27 रन बनाकर संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। छानी को तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मैच में दर्शकों ने पूरा आनंद लिया। विकेट मिलने पर गेंदबाज के लिए और शॉट लगाने पर बल्लेबाज के लिए तालियां बजाईं। मैच के दौरान सूर्यदेव सिंह खरेला, अंकित द्विवेदी, विकास राजपूत सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कमेंट्री अश्वनी पांडेय, पंकज शुक्ला और सैंडी द्विवेदी ने की। अंपायर शिंटू शिवहरे, राघवेंद्र राजपूत, अमित गुप्ता रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने पत्रकार एकादश को 30 रनों से हराया
मौदहा। रहमानियां खेल ग्राउंड में रविवार को पत्रकार और पुलिस के बीच मैत्री मैच खेला गया। पुलिस ने पत्रकार एकादश को तीस रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया।
पुलिस टीम के कप्तान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन बनाए और पत्रकार एकादश को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया। पत्रकार एकादश के ओपरन बल्लेबाज सैंडी सात रन बनाकर आउट हो गए जबकि दूसरे ओपनर सऊद भी कुछ खास नहीं कर सके। वीर धनंजय ने 34 रन बनाकर मैच को जीतने का प्रयास किया। पप्पू बुंदेला ने दो रन, धर्मेंद्र ने 13, रहीस उददीन ने 19 रन बनाए। पत्रकार एकादश 164 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पुलिस टीम के आकाश मलिक को मैन आफ दी मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका कमरुददीन, शमशाद नबी और जुनैद ने निभाई।