फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police take major action against locator gang, five arrested

Hamirpur News: लोकेटर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच धरे गए

Mon, 01 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police take major action against locator gang, five arrested
हमीरपुर। खनन और ओवरलोडिंग की सूचना माफिया को देने वाले लोकेटर नेटवर्क पर पुलिस ने रविवार को बड़ा वार किया। कोतवाली नगर पुलिस ने कालपी तिराहा से पांच वांछित अभियुक्तों सईद उर्फ मुन्ना, नासिर, दिलशाद उर्फ़ आमिर, फैयाज बेग और अमन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो व दो क्रेटा कारें, पांच मोबाइल, सात सिम कार्ड और 53,200 नकद बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम 207 में सीज किए गए। मुकदमे में बीएनएस की धारा 61 व 338 भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि लोकेटर गिरोह सरकारी निरीक्षण टीम, खनन विभाग और पुलिस की लोकेशन लगातार ट्रैक कर माफिया तक पहुंचाते थे। इससे जांच टीमें कई बार मौके पर कार्रवाई नहीं कर पाती थीं। पहले भी पुलिस दो लोकेटरों को जेल भेज चुकी है और जांच के दौरान एक कार भी सीज की जा चुकी है, जिससे यह नेटवर्क पहले ही निगरानी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से इनकी भूमिका पुष्टि हुई है। आरोपियों से पूछताछ में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे जो भी नए नाम सामने आएंगे, उन पर भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब लोकेशन चैट, कॉल रिकॉर्ड, जीपीएस डेटा और नेटवर्क की डिजिटल परतों की गहराई से जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन व लोकेटर तंत्र को जड़ से खत्म करने तक अभियान जारी रहेगा। पुलिस मीडिया सेल ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed