फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police sent the killer to jail

पुलिस ने हत्यारोपी को भेजा जेल

Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police sent the killer to jail
कुरारा(हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में गुरुवार की रात विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मृतका वंदना (25) पत्नी संजू गुरुवार रात घर में अकेली लेटी थी। तभी पड़ोसी आरोपी शिवकुमार गलत नीयत के उद्देश्य से मृतका से रात में पीने को पानी मांगा था। जैसे ही मृतका घर के अंदर पानी लेने गई तभी आरोपी उसके पीछे से जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर बसूला से हमला कर हत्या कर दी थी। आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी का फंदा बनाकर उसको बाहर पेड़ से टांग दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन कर आरोपी को दबोच लिया था।

मृतका के परिजनों द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाकर सास, ससुर, जेठ व पति एवं दो पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा था। पुलिस की सूझबूझ से कई निर्दोष बच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed