{"_id":"63ab37ae286e4129050bbfb6","slug":"police-ke-jate-hi-sata-diya-tamncha-hamirpur-news-knp7357644126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अपराधी दे रहे पुलिस को चुनौती, शहर में ही पुलिस की गश्त हो रही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अपराधी दे रहे पुलिस को चुनौती, शहर में ही पुलिस की गश्त हो रही फेल
विज्ञापन
हमीरपुर। रात में गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी जाते ही बदमाशों ने घेरकर चौकीदारों की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और डकैती को अंजाम दे डाला।
शहर के मुख्य बाजार में सराफ की दुकान में डकैती पड़ने से व्यापारियों में दहशत है। अपराधी गैंग बनाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, वहीं शहर में ही रात में पुलिस की गश्त फेल हो रही है। कोतवाली से 300 मीटर दूरी पर वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।
चौकीदार बिंदा ने बताया कि डेढ़ बजे तक यूपी 112 पुलिस की गाड़ी चौराहे पर रही। उसने हूटर बजाने को भी कहा, लेकिन उनके जाते ही बदमाशों ने उनको घेरकर तमंचा लगा दिया। कहा कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। बताया कि दोनों लोगों के हाथ पैर बांधकर बेतवा घाट निवासी नत्थू सोनकर के घर के दरवाजे के पास ले गए। बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट के बाद एक बदमाश तमंचा लिए खड़ा रहा। डकैती के बाद जब बदमाश गए तो करीब तीन बजे वह किसी तरह अपने हाथ के बंधन खोल पाए। तब पुलिस को सूचना दी है। वहीं घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी से बाइक चोरी हुई है। बेतवा घाट मोहल्ला निवासी शंकर शिवहरे ने बताया कि उसकी अपाचे बाइक घर के सामने खड़ी थी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक का लाक तोड़कर उसे चोरी कर ले गया है। मामले की तहरीर कोतवाल को दी है।
दूसरे रास्ते से निकल गई पीआरवी पुलिस
-एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले टेलर राजू ने बताया कि वह दुकान से काम समाप्त कर करीब डेढ़ बजे दुकान से निकल कर घर जा रहा था। तभी उसने पांच नकाबपोश संदिग्ध लोगों को देखा था। जिसकी सूचना उसने चौकीदारों को दी थी। जिसकी सूचना चौकीदारों ने बाइक सवार पीआरवी पुलिस कर्मियों को दी, लेकिन पुलिस उस रास्ते में न जाकर दूसरे रास्ते चले गए। कहा कि अगर पुलिस सक्रियता दिखाती तो घटना होने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन
आठ वर्ष पूर्व भी हो चुकी लूट
-ठीक घटना स्थल के सामने इसी चौराहे पर पीड़ित कारोबारी के भाई की अली ब्रदर्स के नाम से दुकान है। जिसमें आठ वर्ष पूर्व बदमाशों ने दुकान के सामने बोलेरो लगाकर जैक से शटर तोड़कर लूट की थी। बताया जाता है कि कोरोना काल में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। जिनके बच्चे अब दुकान चलाते हैं।
------------
व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र उर्फ धीरू गुप्ता व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने मुख्यालय आए डीआईजी विपिन मिश्रा से मुलाकात कर मामले का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य बाजार के सूफीगंज चौराहा से शटर तोड़कर लूट कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई है। कहा कि बाजार के करीब चार सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं। जिनको ठीक कराए जाने की पूर्व में मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कैमरे ठीक नहीं कराए गए। वहीं चौराहे पर रात में गश्त भी नहीं बढ़ाई गई। जिसके चलते लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। कहा कि अगर घटना का जल्द खुलासा नहीं होता तो व्यापार संघ जन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
-----------
पौथिया में हुई घटना से जुड़े हो सकते हैं तार
हमीरपुर। शहर से करीब दस किमी दूर सदर विधायक गांव पौथिया में एक सराफा कारोबारी के घर में रखी दुकान का ताला तोड़कर बदमाश करीब तीन लाख की चोरी कर ले गए थे। जांच में बेतवा नदी किनारे एक नाले में अलमारी व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। जो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। एसपी शुभम पटेल का कहना है कि दोनों घटनाएं कुछ समानताएं नजर आ रही हैं। दोनों घटनाओं में हो सकता है एक ही गैंग के लोग शामिल हो, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।