फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   police constable son shot in Harsh firing

हमीरपुर: हर्ष फायरिंग में सिपाही के बेटे को लगी गोली, पुलिस ने एक संदिग्ध बराती को हिरासत में लिया

Sun, 21 Feb 2021 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
police constable son shot in Harsh firing
हर्ष फायरिंग (फाइल फोटो)
हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिजवहिया मोहल्ले में मदारपुर गांव से आई एक बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही का बेटा गोली लगने से घायल हो गया। युवक कार बुकिंग का काम करता है। वह बरातियों को लेकर आया था। युवक के पीठ पर छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन


जख्म अधिक होने पर उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने एक बराती को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सलीम खां के पुत्र की बरात कस्बे के सिजवहिया निवासी जुबैर के यहां आई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम गाजेबाजे के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, तभी कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे। इस बीच बरातियों को अपनी कार से खुर्शीद (22) पुत्र मो. जुनैद खान मोहल्ला कसौड़ा वहां लेकर पहुंचे। बरातियों को उतारने के बाद खुर्शीद जैसे ही कार से उतरकर खड़े हुए तभी गोली उनकी पीठ में जा धंसी।

घायल युवक के पिता मोहम्मद जुबैर मौजूदा समय में फायर ब्रिगेड महोबा में सिपाही के पद पर तैनात है। घायल युवक कार बुकिंग का काम करता है। घटना के बाद बराती उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

इलाज करने वाले डॉ. असलम ने बताया उनके पीठ व पेट में लगभग एक दर्जन से अधिक छर्रे घुसे हैं। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed