{"_id":"6ac7d92f856036a10803bd72","slug":"players-displayed-their-prowess-in-the-competition-winners-were-honored-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-146113-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला सम्मान
विज्ञापन
फोटो08एचएएमपी 31- दिवारी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बृहस्पतिवार को उस समय तालियों से गूंज उठा, जब खिलाड़ियों ने ट्रैक पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रफ्तार से बाजी मारी तो किसी ने अंतिम क्षण तक हार नहीं मानी। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के जोश और जज्बे ने माहौल को पूरी तरह खेलमय कर दिया। शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई जिसमें बुंदेली छटा देखने को मिली।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अशोक कुमार ने दीपप्रज्वलन कर किया। उन्होंने एथलेटिक्स से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल मैदान बच्चों को अनुशासन, संघर्ष और जीत के लिए लगातार प्रयास करना सिखाता है। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कहा कि खेल प्रतिभाओं पर गर्व है। अभी हाल में ही जिले के भिलावा डांडा की गौरी यादव ने मध्य प्रदेश में सिल्वर मेडल जीता है। इस दौरान शिक्षक और खेल प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। इसके पहले बच्चों ने बैंड दल ने वाद्य यंत्रों की धुन पर मार्च पास्ट किया। एक टीम जलती हुई मिसाल लेकर निकली। बुंदेली लोक नृत्य दिवारी में छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में विकास पाल ने सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। मोनू दूसरे और प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें प्रतिज्ञा प्रथम, सेजल द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मैदान पर जीतने वालों के चेहरे खिले तो बाकी खिलाड़ियों में अगली प्रतियोगिता में और बेहतर करने का जोश दिखाई दिया।