{"_id":"670c136c9bb549bd01043c88","slug":"petrol-pump-worker-riding-a-bike-collides-with-a-pole-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-116191-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी पोल से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी पोल से टकराया, मौत
Mon, 14 Oct 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के निकट बांदा मार्ग पर पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा।
सुबह जब राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया था, जहां से लौटते समय रास्ते में घटना हो गई।
क्षेत्र के देवगांव निवासी दिनेश पाल (35) कस्बे के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप में सेल्समैन था। शनिवार को वह पंप के साथियों से दशहरा मिलने के बाद शाम करीब चार बजे अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए ससुराल बांदा जनपद के खपटिहा गांव गया था। रात में वह बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। तभी नरहे बाबा के पास उसकी बाइक खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह वहीं रात भर पड़ा रहा। सुबह जब वहां से गुजरने वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस उसे एंबुलेंस की मदद से पीएचसी ले गई।। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार दिनेश का अपनी पत्नी आराधना से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी अपने मायके खपटिहा में दोनों बेटों कार्तिक व वेदांत के साथ रह रही है।
पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप
भरुआ सुमेरपुर। मृतक दिनेश पाल के पिता की हत्या भी करीब 25 साल पहले कंडों की भठिया में जला देने से हुई थी। इस मामले की भी गुत्थी नहीं सुलझ पाई थी और अब पुत्र की मौत भी पहेली बन गई। पत्नी अनुराधा का आरोप है कि उसके पति की हत्या करके दुर्घटना का रूप दिया गया है।
बताया कि घटना स्थल पर शव से काफी दूर कैप पड़ी हुई थी। उसके बाद चप्पल भी शव से दूर मिली है। जिस खंभे से टकराने की बात की गई। उसमें खरोंच तक नहीं आई है और उससे बाइक की हेडलाइट नहीं टूट सकती है। क्योंकि वह मोड़ के संकेतक खंभे हैं, जो बमुश्किल ढाई से तीन फीट ही ऊंचे हैं। जिससे ऐसा लगता है कि उसके पति की हत्या कर दुर्घटना का रूप दिया गया है। (संवाद)
जमीन को लेकर मां-बेटे में था विवाद
देवगांव निवासी छोटेलाल पाल के पास करीब 40 बीघे जमीन थी। मौत के बाद उसकी जमीन पत्नी व पुत्र दिनेश पाल के नाम आ गई। मौजूदा समय में इनके पास 28 बीघे जमीन बची है। टेढ़ा निवासी जीतू सिंह व महेश आचार्य ने बताया कि उन्होंने दो लाख पचहत्तर हजार में रुपये में बलकट ले रखा है। जिसकी धनराशि उन्होंने दिनेश को दी थी, लेकिन उसकी मां झगड़ा करके आधे रुपये ले लिए थे। यह लोग भी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।