{"_id":"597a1cdd4f1c1b6b218b4813","slug":"people-used-to-drink-highways-for-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए लोगों ने हाईवे किया जाम
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
हाइवे में लक्ष्मीबाई तिराहा के पास जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट होने पर गुरुवार को मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी के बाशिंदों ने खाली बर्तन लेकर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे के जाम में हाईवे में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।इसके बाद टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई गई। पुलिस ने नाराज लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
कांशीराम कालोनी के ऊपरी मंजिल व छतों पर रखी टंकियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। तीसरी मंजिल में रहने वालों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। इसी से नाराज कालोनी के पुरुष व महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर हाईवे में लक्ष्मीबाई तिराहा के पास जाम लगा दिया। खाली बर्तन लेकर जमकर नारेबाजी की। कालोनी के लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से नलकूप की मोटर प्रेशर नहीं बना रही है।
जिसके कारण ऊपरी मंजिल में रखी टंकियों पर पानी नहीं पहुंच रहा है। बताया कि तीसरी मंजिल से छोट-छोटे बच्चों के साथ उन्हें पानी लेने नीचे आना पड़ता है। यह समस्या वह लोग करीब एक सप्ताह से झेल रहे हैं। इसको लेकर कई बार जलनिगम को सूचित किया है। सुनवाई न होने पर हाईवे में प्रदर्शन करना मजबूरी हो गया। कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर एसडीएम वीरबहादुर सिंह को होने पर उन्होंने जल संस्थान के सहायक अभियंता को निर्देश देकर कालोनी में टैंकरों से जल आपूर्ति किए जाने की निर्देश। साथ ही जलनिगम के अधिशसी अभियंता को फोन कर मोटर को दुरुस्त कराए जाने को कहा। इस मौके पर मायादेवी, शशी पटेल, मीना, सरोजनी, सदा निषाद, गिल्लू, सुनील, मुकेश, सलमान, यासीन, अमन, धन्नू, गुड्डे आदि मौजूद रहे।