फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   pension,civic,hamirpur

45788 लाभार्थियों के खाते में पहुंची पेंशन

Thu, 02 Sep 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
pension,civic,hamirpur
हमीरपुर। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन माह की धनराशि ऑनलाइन ट्रेजरी के माध्यम से भेजी है। वहीं पेंशन स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के 55.77 लाख लाभार्थियों में 4.51 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं। इसमें अप्रैल, मई व जून माह की वृद्धावस्था पेंशन 836.55 करोड़ की किस्त शामिल है। कार्यक्रम का कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सजीव प्रसारण देखा गया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी मौजूद रहे। जिले के 4615 नए लाभार्थियों समेत कुल 45788 वृद्धावस्था पेंशन खाते में तीन माह की किस्त के रूप में 6 करोड़ 86 लाख 82 हजार की धनराशि ट्रांसफर की। डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

साथ ही मुफ्त गैस सिलिंडर, राशन, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलने के बारे में पूछताछ की। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी पाराओझी निवासी कल्लू ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में नाम न होने से राशन न मिलने की समस्या बताई। जिस पर डीएम ने तत्काल संज्ञान ले पूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि जांच कर राशन कार्ड बनवाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ केके वैश्य, समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed