{"_id":"57a38c994f1c1b393a2b8e30","slug":"peacock-injuries-from-being-hit-by-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर मोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर मोर घायल
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल मोर को इलाज के बाद वन विभाग कर्मियों को सौंपा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर हाईवे में सौखर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौदहा की ओर से आ रहे मीडिया के लोग घायल मोर को कार से मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकाें ने मोर का इलाज किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने घायल मोर को जिलाधिकारी आवास परिसर में छोड़ दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 11 बजे सौखर मोड़ के निकट सगीर खान की आटा मिल के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे मोर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मिल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने घायल मोर को सड़क से उठाया।
विज्ञापन
तभी पीछे से मौदहा की ओर से आ रहे मीडिया से जुड़े रिजवान खान, आदित्य त्रिपाठी, रवींद्र निगम ने कार रोककर घायल मोर को गाड़ी में लादा और मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय ले गए। जहां उप पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरपी सचान व पशु चिकित्साधिकारी डा.अनिल सचान, सहायक राघवेंद्र कुमार पाल, कमल तिवारी व बाल किशन ने मोर का इलाज किया। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जिस पर वन विभाग के कर्मी इस घायल मोर को ले जाने लगे। लेकिन जिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने इस घायल राष्ट्रीय पक्षी को अपने आवास में छोड़ने के निर्देश दिए। इस पर वन विभाग की टीम ने इस मोर को जिलाधिकारी आवास परिसर पर छोड़ दिया।