फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patients returning from muscle beat fellow

पेशी से लौट रहे बंदियों ने साथी को पीटा

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patients returning from muscle beat fellow
घायल बंदी को सदर अस्पताल के अंदर ले जाता एसआई। - फोटो : Amar ujala

जिला कारागार में निरुद्ध बंदीपुरानी रंजिश में भिड़ गए। गुरुवार शाम पेशी से लौटते समय एक विचाराधीन बंदी को तीन बंदियों ने मिलकर पुलिस वाहन में ही जमकर लात-घूंसों से पीटा। घटना की जानकारी होते ही गारद में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह बंदियों को कारागार तक लाया गया और इसके बाद घायल बंदी को अस्पताल ले जाया गया। बंदी के चेहरे व गले के पास चार चोटें आई हैं।

विज्ञापन


राठ कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी उवैद पठान (23) पुत्र गुलाम मोहम्मद हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। वहीं राठ कस्बा निवासी वसीम कुंजड़ा भी दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। जानकारी के अनुसार, विचाराधीन बंदी वसीम ने पहले कभी उवैद पठान के एक साथी को पीटा था। गुरुवार को अदालत से पेशी के बाद शाम करीब पांच बजे बंदियों को पुलिस वाहन से जिला कारागार जाया जा रहा था। तभी रास्ते में विचाराधीन बंदी वसीम कुंजड़ा ने अपने दो बंदी साथियों के साथ मिलकर वाहन में ही उवैद पठान की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


वाहन जिला कारागार पहुंचते ही सभी बंदियों को आनन-फानन में कारागार के अंदर किया गया। इसके बाद गारद में लगी फोर्स ने पुलिस लाइन आरआई को सूचना दी।। जिस पर आरआई घायल बंदी को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाल पीके सिंह ने घायल को लेकर जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी कक्ष को बंद कर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि बंदी के बाएं गाल, दाएं कान व हाेंठ में चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि पेशी से लौटते समय रास्ते में बंदियों ने झगड़ा किया है। झगड़ा किस बात पर हुआ यह जानकारी नहीं है। ये सभी शातिर हैं और राठ कस्बे के रहने वाले हैं। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed