फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patients cannot find wheel chair and stretcher after searching

Hamirpur News: मरीजों को खोजे नहीं मिलती व्हील चेयर व स्ट्रेचर

Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patients cannot find wheel chair and stretcher after searching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला अस्पताल में मुख्य गेट से चिकित्सक कक्ष तक गंभीर मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर व व्हील चेयर खोजे नहीं मिलते। ऐसे में मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। या तो मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है या वह घिसटकर जाने को मजबूर होते है।
अक्षम मरीजों को चिकित्सक कक्ष तक पहुंचाने के लिए अस्पताल गेट पर व्हील चेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के शासन के निर्देश है। जिसका जिला अस्पताल में पालन नहीं हो रहा। गेट पर न स्ट्रेचर मिलते है और न ही व्हील चेयर। ऐसे में मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को जिला अस्पताल अपने पैर का फ्रैक्चर दिखाने आए डौता डांडा निवासी गया प्रसाद व्हील चेयर तलाशते नजर आए। इतना ही नहीं उन्हें घिसटता देख किसी भी कर्मचारी ने इसकी व्यवस्था नहीं कराई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। जिसे दिखाने वह अपने बेटे पवन के साथ जिला अस्पताल आया, लेकिन खोजने पर भी व्हील चेयर व स्ट्रेचर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed