फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patanpur minor overflows, 100 bighas of crops submerged

Hamirpur News: पाटनपुर माइनर ओवरफ्लो, 100 बीघे फसल जलमग्न

Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patanpur minor overflows, 100 bighas of crops submerged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मौदहा (हमीरपुर)। पाटनपुर माइनर ओवरफ्लो हो जाने से किसानों की करीब 100 बीघे फसल जलमग्न हो गई है। जिससे खेत तालाब नजर आ रहे हैं। मटर, चना, सरसों की फसलें बर्बाद होने से किसानों की उम्मीदें टूट रही हैं।

मौदहा बांध से निकली पाटनपुर माइनर एक बार फिर से किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। एक माह पूर्व भी नहर में अधिक पानी आने से किसानों की बोई फसलें बर्बाद हो गई थी। जिसपर किसानों ने दोबारा फसलों की बोआई की थी। वहीं बीते दिन फिर माइनर ओवरफ्लो हो जाने से उन्हीं किसानों की करीब 100 बीघे की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन




जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गांव निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व नहर में अधिक पानी आने से उनकी बोई फसलें बर्बाद हो गई थी। जिसमें 10 किसानों की करीब 100 बीघे फसलें बर्बाद हुई थी। किसी तरह फिर से बोआई कराई। जिनसे अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। जिनमें फिर से पानी भर गया। बताया कि उसकी छह बीघे की मटर की फसल नष्ट हो गई। इसी प्रकार झल्लन सिंह, बीरभान सिंह, महेंद्र पाल आदि किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मौदहा बांध के सहायक अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि नहर ओवरफ्लो नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इन किसानों के खेतों में नहर का पानी सीधे नहीं जाता। कहा कि नहर का पानी सिंचाई विभाग महोबा के तहत जो नाला बंधे का पानी निकालता है। वही नाला गांव के कचरे से जाम है। जिससे नाला ओवरफ्लो हो जाने से खेतों में पानी भर गया है। इसके लिए लगातार वार्ता की जा रही है। कहा कि संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed