{"_id":"57f7eb394f1c1b255226fdde","slug":"pandals-mother-bhagwati-devi-philosophy-in-the-crowd-thronging","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी दर्शन को मां भगवती के पंडालों में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी दर्शन को मां भगवती के पंडालों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूराो/हमीरपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
राठ के सिकंदरपुरा मोहल्ले में पंडाल में सजी मां दुर्गा की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन पूजा पंडालों और मंदिराें में भक्तों ने पूजा अर्चना की। शुक्रवार को पूजा पंडालों में लगी मां दुर्गा की नयनाभिराम प्रतिमाओं के दर्शनों के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिरों में सारा दिन घंटा घड़ियालों की आवाजें गूंजती रहीं। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होने से कस्बे में मां के जयकारे गूंजते रहे। मां शीतला देवी, मरहीमाता, दाई माता, गायत्री मंदिर, शक्ति मंदिर, बुधौलियाना मोहल्ला स्थित कालीदेवी मंदिर, चौपरा मंदिर, महावीरन मंदिरों में आस्थावानों ने मां की आरती करते हुए मन्नतें मांगी। सिकंदरपुरा मोहल्ले में मां भगवती की झांकी देखने के लिए आधी रात तक लोगों का सिलसिला जारी रहा।
झांकी के दौरान मां दुर्गा और राक्षस का वध करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसी तरह से खुशीपुरा, बडे़ मंदिर, कालीदेवी मंदिर, चरखारी रोड, पड़ाव, बुधौलियाना, अंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर लगी प्रतिमाएं और झांकियां देखने के लिए आधी रात तक जमावड़ा लगा रहा। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्र पर सप्तमी के दिन पंडालों में बड़ी-बड़ी गुफाएं बनाई गईं। वहीं अलम के रास्ते में पड़ने वाले तीन देवी पंडालों में जहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस मित्र व सामाजिक समरसता बनाए जाने वाले लोगों को सहयोग के लिए बुलाया गया है।