फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Oximeter distributed to the needy through the presidents of three institutes

तीन संस्थान के अध्यक्षों के माध्यम से जरूरतमंदों को बांटे आक्सीमीटर

Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oximeter distributed to the needy through the presidents of three institutes
मौदहा तहसीदार को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। संक्रमित ग्रामीण होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रहे हैं। इस मुश्किल दौर में अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए संस्था और जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर बांट रहा है, ताकि संक्रमित लोगों के उपचार में सहायक सिद्ध हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले की तीन संस्था कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन, बुंदेलखंड रक्तदान समिति, समर्थ फाउंडेशन के संस्थाओं को ऑक्सीमीटर बांटे गए। आशा कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित पंचायतों में कोरोना संक्रमित परिवारों की देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के अध्यक्ष जिरगाम सिद्दीकी व बुंदेलखंड रक्तदान समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद के माध्यम से जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर प्रदान किए गए। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी के माध्यम से जरूरतमंदों के आक्सीमीटर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों संस्थाओं के अध्यक्षों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे कोरोना संक्रमित परिवारों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचेगा। इसके लिए फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। साथ ही इस पहल से जुड़ने के लिए आगे बढ़े सहयोगी एहतिशाम फहद, मो. तौसीफ, इब्राहिम, स्वप्निल सोनी, हाफिज मतीउररहमान, रियाज, कुरैशी, पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

जनसेवा अभियान में आप भी बनें सहभागी
अमर उजाला फाउंडेशन के बैंक खाते में सहयोग राशि भेजकर आप भी इस जनसेवा अभियान में सहभागी बन सकते हैं। कोष में दी गई धनराशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत करमुक्त है।
इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि
- खाते नाम: AMAR UJALA FOUNDATION
- खाता संख्या : 26290100008860- बैंक: बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29, नोएडा-201301
- आईएफएससी कोड: BARB0NOIDAX
(पांचवां अंक जीरो है)
- पैन नंबर: NAACAA4051C
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed