फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20-meter-long queue at the registration counter; 20 fever patients admitted

Hamirpur News: पर्चा काउंटर पर 20 मीटर लंबी लाइन, बुखार के 20 मरीज भर्ती

Tue, 08 Sep 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
20-meter-long queue at the registration counter; 20 fever patients admitted
फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।
लोगो == पड़ताल का ==
विज्ञापन


- ओपीडी में बिना मास्क पहुंचे मरीज, बालरोग विशेषज्ञ भी नहीं लगाए थे मास्क, दे रहे थे परामर्श

- जिला अस्पताल में बुखार की बनाई गई अलग हेल्प डेस्क, पहुंचे 882 मरीज

फोटो 07 एचएएमपी - 07जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर लगी मरीजों की कतार। संवाद

फोटो 07 एचएएमपी - 08ओपीडी में बिना मास्क लगाए मरीज देखते डॉक्टर। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बीते आठ माह का रिकॉर्ड आज जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों ने तोड़ दिया। कुल 882 मरीजों ने पंजीकरण कराया। पर्चा काउंटर से लेकर अस्पताल परिसर तक महिलाओं और पुरुषों की 20 मीटर लंबी कतार लगी रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगकर जूझना पड़ा। कई वृद्ध मरीज लाइन पर ही बैठे मिले।
वहीं स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के बाद भी ओपीडी में बिना मास्क के ही मरीज नजर आए। हद तो जब हो गई कि बाल रोग विशेषज्ञ भी बिना मास्क के उपचार करते मिले। संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। बुखार के 20 मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सुबह 11:22 बजे जिला अस्पताल पहुंची। पर्चा काउंटर में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में जूझना पड़ा। अस्पताल परिसर में संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क के इस्तेमाल के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं दिखी। कई मरीज और उनके तीमारदार बिना मास्क के ही परचा काउंटर, ओपीडी और दवा काउंटर पर पहुंचते रहे। अस्पताल आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 882 मरीज आए। इनमें 420 पुरुष, 341 महिला और 121 बालरोगी शामिल रहे। बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां अस्पताल प्रशासन की ओर से एक फिजिशियन को तैनात किया गया है। ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों को हेल्प डेस्क भेजा जा रहा है। बुखार नापने के साथ नाम और गांव रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

हेल्प डेस्क पर तैनात डॉ. परमेंदर प्रजापति ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल के मरीज बढ़े हैं। कुल 155 मरीज देखे हैं। इनमें करीब 80 मरीज बुखार से पीड़ित थे। चार मरीजों को भर्ती किया गया। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए मरीजों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

------------

अभी तक नहीं लिया गया कोई सैंपल

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिले में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक स्तर पर सैंपल लेने की सभी तैयारियां हैं। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि किसी मरीज में एच-1 एन-1 के प्रथमदृष्टया लक्षण दिखाई देने पर उसका सैंपल लेकर जिला अस्पताल भेजें। अभी तक जिला अस्पताल में ऐसे लक्षण वाला कोई मरीज नहीं आया है।
-----------
फोटो 07 एचएएमपी- 09जमील।

डेढ़ घंटे से लाइन में लगे, अभी मंजिल दूर

सुबह 10 बजे अस्पताल आ गया था। डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हैं, अभी मंजिल दूर दिख रही है। सरकारी की आनलाइन व्यवस्था के चक्कर में परेशान हैं। पता नहीं इलाज हो पाएगा या नहीं भी। - जमील, सरीला।

-------------
फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

पैर दर्द करने लगे तो बैठ गए

सुबह 10 बजे से परचा बनवाने के लिए लाइन में लगे-लगे पैरों में दर्द होने लगा तो बैठ गया। दो दिन से बुखार आ रहा है। - दीना प्रसाद, धरमपुर।
------------

फोटो 07 एचएएमपी- 11दिग्विजय सिंह।

एक सप्ताह से आ रहा बुखार

बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। सुमेरपुर में उपचार कराता रहा, लेकिन आराम न लगने पर आज जिला अस्पताल आए हैं। मास्क नहीं है, जांच के लिए सैंपल दिया है। अब जांच के लिए दाे बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। - दिग्विजय सिंह, सुमेरपुर।
------------
बुखार के कुल 43 मरीज भर्ती

सोमवार को बुखार से पीड़ित 16 वयस्क और चार बच्चों को भर्ती किया गया है। भर्ती वार्ड में 14 वयस्क और नौ बुखार पीड़ित बच्चे पहले से भर्ती हैं। मौजूदा में बुखार के कुल 43 मरीज भर्ती हैं। - जीतेंद्र सचान, फार्मासिस्ट
------------

वर्जन:

संक्रमण के दृष्टिगत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाने व एप्रेन पहनने के निर्देश दिए गए हैं। 25 वैक्सीन की डोज और 10 किटों की उपलब्धता है। बुधवार तक 100 किटें और आ जाएंगी। अभी तक कोई भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया है। सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार के मरीजों की अधिकता है। - डॉ. आरएस प्रजापति, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल।

-----------
वर्जन:

जिला अस्पताल को वैक्सीन व किटों के लिए 50 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 180 वैक्सीन और 150 किटों की उपलब्धता है। प्रत्येक सीएचसी पर पांच-पांच किटें और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। आइसोलशन वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को वैक्सीन लगवाई जा रही हैं। फिलहाल जिले में अभी तक कोई केस नहीं मिला है। - अलका शुक्ला, सीएमओ।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

फोटो 07 एचएएमपी- 10 दीना प्रसाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed