फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Outrageous heists traders strike

चोरियों से आक्रोशित व्यापारियों ने की हड़ताल

Tue, 28 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Outrageous heists traders strike
कृषि उत्पादन मंडी समिति में हड़ताल से पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा कस्बे की मंडी समिति में आढ़तियों के गोदामों में अक्सर गल्ले की चोरी होती है। 4 जून को 16 क्विंटल तिलहन गोदाम का ताला तोड़कर निकाल ले जाने पर गल्ला व्यापारियों में भय व्याप्त है। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने पूर्व घोषणा के अनुसार गल्ला व्यापार ठप कर हड़ताल कर दी है। आढ़तों में ताले लटके हैं और मंडी में सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन


कस्बे की कृषि उत्पादन मंडी में 60 के ऊपर गल्ला व्यापारियों की आढ़त हैं। वहीं अन्य छोटी फुटकर दुकानें भी बड़ी संख्या में हैं। सूखे के चलते मंडी में जिन्सों की आवक कम है। वहीं चोरी की घटनाएं भी मंडी में बढ़ गई हैं। कुछ समय पहले एक गल्ला व्यापारी का 60 बोरा गल्ला चोर उठा ले गए। तब पुलिस ने मामला संदिग्ध बताकर सूचना भी दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


चार जून को गल्ला व्यापारी राकेश गुप्ता की मिलन ट्रेडर्स के गोदाम से 16 क्विंटल तिल चोर चौपहिया वाहन में भरकर ले गए। जबकि इस मंडी में दो-दो गार्ड गेट पर तैनात रहते हैं। सुबह ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब मंडी समिति के प्रभारी सचिव सतीशचंद्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड को हटा दिया था और दूसरे से स्पष्टीकरण मांगा था। इस मामले में गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक कर उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता को ज्ञापन दिया गया था।


चेतावनी दी गई थी कि यदि शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो 27 जून से प्रतिष्ठान बंद कर देंगे। इसी घोषणा के क्रम में सोमवार को गल्ला व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इससे पूरी मंडी में सन्नाटा पड़ा रहा। इसके चलते अपना जिन्स बेचने आए किसानों को मंडी बंद होने से मुसीबत झेलनी पड़ी।

कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच एसआई कर रहे हैं। वहीं व्यापारी यदि उन्हें इस संबंध में सहयोग करेंगे तो चोर को अवश्य पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed