{"_id":"5d1a540b8ebc3e3c8558ed55","slug":"other-hamirpur-news-knp4991017177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर निकलते डीएम अभिषेक प्रकाश व एसपी हेमराज मीणा।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। डीएम व एसपी ने सोमवार को पुलिस और मजिस्ट्रेटों की टीमें बनाकर जिला कारागार में औचक छापेमारी की। टीमों ने सभी बैरकों को खंगाला और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी भी ली। जिलाधिकारी ने जेल में सफाई व्यवस्था की स्थिति अच्छी न मिलने पर जेलर से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की एक टीम बनाई। दूसरी टीम में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार यादव व मुख्य अग्निशमन अधिकारी रहे। अधिकारियों ने जेल के अंदर कोना-कोना खंगाला। गंदगी पाए जाने और अव्यवस्था देख जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को फटकारा। उन्होंने जेलर पीके त्रिपाठी से स्पष्टीकरण मांगा।
काफी देर तक चली सघन तलाशी के भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन बंदियों में इस कार्रवाई से हड़कंप जरूर मचा रहा। एडीएम ने बताया जेल में अचानक सघन तलाशी के लिए तीन टीमें बनाई गई। टीमों ने अलग अलग बैरकों की तलाशी ली है। मगर आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिली है। जेल में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब मिलने पर जेलर से स्पष्टीकरण मांगा है।