{"_id":"d8e3461f5d19b4ee53d18a9ab6b5df6b","slug":"or-will-delete-itself-transcends-bulldozer-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार खुद हटाएं अतिक्रमण वर्ना चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार खुद हटाएं अतिक्रमण वर्ना चलेगा बुलडोजर
Or will delete itself transcends bulldozer shopper
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर पालिका प्रशासन ने कोटबाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ने कहा यदि दुकानदारों ने दो दिन में खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर गरजेगा।
चेतावनी के बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। गुरुवार को ईओ भारत सिंह राजपूत, सफाई इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह, टीएस रामसेवक राम सहित दर्जनों कर्मचारियों ने दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुरानी तहसील के पास व्याप्त अतिक्रमण होने से ईओ ने दुकानदारों से कहा कि नाली के बाहर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इस मौके पर मनिहारी लाइन में कुछ दुकानदारों द्वारा नाली के बाहर तीन फीट के अंदर दुकानें लगाने को लेकर पालिका के अधिकारियों से नोंकझोंक हुई।
कुछ दुकानदारों द्वारा नाली के बाहर अतिक्रमण देख पालिका कर्मी सामान लाद ले गए। कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। दुकानदार अच्छे लाल, आमना, रफी, जहीर, आरिफ आदि दुकानदारों के अतिक्रमण करने पर पालिका ने जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह पहले नगर पालिका प्रशासन ने कोटबाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया था। तब पालिका ने नाली के ऊपर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों के चबूतरे बुलडोजर से तुड़वा दिए थे।