फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One worker killed, another injured in accident at Naveli Power Plant

Hamirpur News: नवेली पॉवर प्लांट में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
One worker killed, another injured in accident at Naveli Power Plant
फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
हमीरपुर। कानपुर नगर के सजेती थानांतर्गत स्थित नवेली पावर प्लांट में सोमवार को काम करने के दौरान सपोर्टर अचानक टूट गया। इससे ऊपर से भारी सिलिंडर और लोहे का जैक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया है। जिला अस्पताल पहुंची सजेती पुलिस से मजदूर के परिजनों की बहस हो गई। परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन




नवेली पावर प्लांट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानांतर्गत सुल्तानगढ़ निवासी नंदकिशोर (55), बिहार के ऊंचाहार निवासी शिवचंद्र (25) वैगन डिंपलर मशीन पर काम रहे थे। इस दौरान सपोर्टर टूट जाने से सिलिंडर और लोहे का जैक उनके ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया। शिवचंद्र की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्लांट प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल मजदूर शिवचन्द्र ने बताया कि वह चार लोग वैगन डिंपलर में मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी सपोर्टर टूटने से हादसा हो गया। नीचे खड़े दो लोग दूर हटने से बच गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉ. एके सिंह ने बताया कि नवेली पावर प्लांट से एक मजदूर मृत अवस्था में लाया गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। उसे कानपुर रेफर किया गया है। नंदकिशोर के भाई करन ने आरोप लगाया कि प्लांट में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। ठेकेदार मौके से लापता है। पुलिस प्लांट प्रबंधन के पक्ष में है। बताया कि भाई सप्लाई पोस्ट में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा, रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप



सजेती पुलिस के आने पर परिजन प्लांट प्रबंधन से मुआवजा दिलाने के लिए हंगामा करने लगे। मुआवजे की मांग पूरी न होने व रिपोर्ट दर्ज होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने समझाकर परिजनों को सजेती थाने पहुंच तहरीर देने के लिए कहा। इस पर नंदकिशोर के भाई करन व कुछ परिजन सजेती थाने गए और आधे परिजन जिला अस्पताल में शव के पास मौजूद रहे। शाम तक शव का पंचनामा नहीं भरा जा सका। करन ने बताया कि सजेती पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 06 एचएएमपी 26= शव का पंंचनामा कराने के लिए परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed