{"_id":"69025dc164c5e20659058f1e","slug":"one-and-a-half-year-old-boy-dies-after-being-crushed-by-a-fortuner-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-131920-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फार्च्यूनर से कुचलकर डेढ़ साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फार्च्यूनर से कुचलकर डेढ़ साल के बालक की मौत
Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर रोड पर ब्लाक गेट के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरे डेढ़ साल के बालक को कार रौंदते हुए निकल गई। पहिए के नीचे आने से बालक की मौत हो गई है।
क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी तुलसीदास कुशवाह ने बताया कि बुधवार शाम को अपनी भाभी ज्योति को उनके मायके दीवानपुरा से बाइक से गांव जा रहे थे। ब्लाक गेट के पास सब्जी लेने के लिए रुके। भाभी दुकान पर सब्जी खरीदने लगीं। वह अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे युवांश के साथ सड़क किनारे बाइक पर बैठे थे। आंबेडकर चौराहे से हमीरपुर की ओर जा रही फार्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भतीजा सड़क पर गिरा इसके ऊपर कार का पहिया चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
युवांश उनके बड़े भाई जितेंद्र की इकलौती संतान था। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। औरैया टोल प्लाजा में कार पकड़ी गई है। कोतवाली के एसएसआई शिवसहाय सरोज ने बताया कि बालक के पिता जितेंद्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।