फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Old murder revealed

नातियों ने की थी वृद्ध की हत्या

Thu, 09 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Old murder revealed

कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में वृद्ध की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दो नातियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बीती 27 मार्च को सिकरोढ़ी गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी (75) का शव पुलिस ने चेकडैम के पास बरामद किया था। वह जलाला गांव में सरसों की फ सल कटवाने गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन जलाला पहुंचे नाती धनंजय पुत्र श्याम किशोर व उसके चचेरे भाई भानू उर्फ  आशीष तिवारी उसे बाइक पर बैठा कर वापस ला रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में सत्यनारायण सिकरोढ़ी-जलाला गंाव के बीच बने चेकडैम के पास नीचे उतर गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह के मुताबिक, नाती उससे पैसे की मांग कर रहे थे। इसी चक्कर में वह उनसेे पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगा। तभी दोनोें आरोपियों ने उसे पकड़ कर मारापीटा इस बीच उसके गले में पड़े गमछे से उसे घसीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बुरी तरह घायल देख दोनों उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। बाद में मृतक के लड़के श्यामकिशोर ने स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हरकत में आई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की टोह लेनी शुरू की। थानाध्यक्ष के साथ लगे हमराही प्रमोद कुमार, ब्रजराज, विनोद यादव ने भौली गांव के पास तिराहे पर भागने की पिराक में खड़े आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी अजूआ की भी हत्या वर्ष 2006 में हो चुकी है। मामला मंदिर की जमीन पर अधिकार को लेकर था, जिसमें जिसमें आरोपी धनंजय क पिता श्याम किशोर व लालजी दीक्षित के खिलाफ  सत्यनारायण ने मुकदमा लिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed