{"_id":"688521e95bfa78ccab039244","slug":"now-road-safety-committees-will-be-formed-in-villages-to-prevent-accidents-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-127946-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हादसे रोकने के लिए अब गांवों में बनेंगी सड़क सुरक्षा समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हादसे रोकने के लिए अब गांवों में बनेंगी सड़क सुरक्षा समितियां
Sun, 27 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में हादसों के बढ़ते मामलों पर शासन सख्त है। जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण स्तर पर प्रधानों की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों को हादसे के दौरान क्या करना है, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हादसों में कमी लाने के लिए अब प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के उठाए जा रहे कदमों की निगरानी समिति ही करेगी। जहां जरूरी होगा, यह समिति ही एफआईआर भी दर्ज कराएगी। यह समिति हर महीने सड़क हादसों की जानकारी जिले की समिति को भेजेगी, हर गांव में सड़क सुरक्षा प्लान बनाएगी।