{"_id":"6b072c88b3607b24e70849d5","slug":"notice-to-mining-inspector-and-excise-officer-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-148113-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खनन निरीक्षक और आबकारी अधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खनन निरीक्षक और आबकारी अधिकारी को नोटिस
Thu, 26 Nov 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को अक्तूबर माह की करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, वन, खनन, विद्युत, स्टांप एवं पंजीयन, मंडी व राजस्व सहित विभिन्न विभागों की वसूली की समीक्षा की गई।
डीएम अशोक कुमार ने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली वाले विभागों को प्रवर्तन में तेजी लाकर शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को विभागों से नियमित समन्वय व पाक्षिक समीक्षा के निर्देश दिए। खनन विभाग की वसूली व प्रवर्तन में शिथिलता व बिना अद्यतन आंकड़ों के बैठक में आने पर खनन निरीक्षक उमाकांत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर विभागीय मिलीभगत बर्दाश्त नहीं होगी। जालौन-हमीरपुर सीमा पर सीमांकन स्थलों पर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएं। सभी एसडीएम व खान अधिकारी अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखें और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर एटीआर दें।विद्युत विभाग को ओटीएस योजना का प्रचार कर वसूली बढ़ाने व वाणिज्य कर विभाग को ब्याज माफी योजना का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दाखिल-खारिज 45 दिन में पूरा करने, स्टांप चोरी पर कार्रवाई व वादों का 45 दिन में निस्तारण करने को कहा। कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी। आबकारी में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर आबकारी अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए। शराब दुकानों का समय पर संचालन, ओवररेटिंग पर रोक व अवैध शराब पर निगरानी के निर्देश दिए।