फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   notice,pm awas,inspaction,hamirpur news

कांशीराम कालोनी में 71 लोगों को नोटिस

Wed, 20 Jan 2021 04:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
notice,pm awas,inspaction,hamirpur news
शहर के कांशीराम कालोनी के आवास में नोटिस चस्पा करते कर्मी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन सख्त है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर नगर पालिका व डूडा टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सत्यापन किया और अवैध रूप से कांशीराम कालोनी में रह रहे 71 लोगों के आवासों में नोटिस चस्पा की है।
विज्ञापन

विकासखंड मौदहा के छिमौली गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया डीएम के निर्देश पर कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों का सत्यापन करने के लिए डूडा व नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित की है। बुधवार को टीम ने कांशीराम शहरी गरीब आवास में निर्मित कुल 432 आवासों का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कालोनी में 47 आवंटित लाभार्थी निवास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह लोग किराये पर आवास दिए हैं। इसी प्रकार 19 आवासों में अधिकांश ताला बंद रहता है। बताया पांच आवासों में लोग कभी निवास करने आते हैं। कहा कुल 71 आवासों के निरस्तीकरण के लिए नोटिस चस्पा की गई हैं। नोटिस चस्पा होने के एक सप्ताह के अंदर निवास कर रहे लोगों को आवंटन पत्र कार्यालय में दिखाना होगा। न दिखाने पर आवास का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। परियोजना अधिकारी ने कहा 13 आवास ऐसे हैं जिनके मुखिया की मौत हो गई है। उनके परिजन निवास कर रहे हैं। कहा 348 आवासों पर ही लाभार्थी निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed