{"_id":"57910ee14f1c1b5a3dc4b65e","slug":"not-indiscriminate-exploitation-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का अंधाधुंध दोहन ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का अंधाधुंध दोहन ठीक नहीं
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
भूगर्भ जल संचयन की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भूजल संचय गोष्ठी में कहा कि वृक्षों के कटान और गेहूं व धान की फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए पानी का अधिक मात्रा में दोहन किया जा रहा है। जिससे भूगर्भ जलस्तर में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी बिना सोचे समझें वृक्षों को काटना शुरूकर देते हैं। कहा कि चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद से किसानों ने गेहूं धान की फसल का अच्छा उत्पादन लेने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पानी का दोहन सिंचाई में करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण जलस्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन
जल संचयन के प्रति मुख्यमंत्री भी गंभीर हैं इसीलिए उन्होंने खेत तालाब योजना की शुरुआत की है। जल वायु परिवर्तन व पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिले में आठ बडे़ तालाबों को डेढ़ मीटर गहरा कराने के साथ तालाब की सफाई आदि का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्हाेंने नागरिकों से कहा कि तालाब ऐसी जगह बनाएं जिनमें वर्षा का पानी भर सके। नागरिकों की जिम्मेदारी है कि तालाबों व पोखरों में कूडा करकट न डाला जाए। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि गांवों में जहां पर तालाब व चेकडैम बन रहे हैं। उन गांवों में खुली बैठक कर प्रधान व ग्रामीणों की राय लें।
सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि सभी लोगों को पानी के संचयन पर जोर दिया जाना चाहिए। कहा कि नदियों में 10 किमी दूरी पर एक चेकडैम बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई विजयशंकर ने कहा कि जून में जल संचय सप्ताह मनाया जाता रहा है।
इस बार 16 जुलाई से 22 जुलाई तक जल संचय दिवस मनाया जा रहा है। बताया कि शासन ने 11 तालाब बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है। डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने विद्यालयों में रेनवाटर चार्जिंग लगाने की बात कही। इस दौरान जल संस्थान के एसएन त्रिवेदी, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, सहायक अभियंता जीवी आर्या, जेई सूर्यनाथ, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।