{"_id":"691e0bf8dbd25c0b840dad19","slug":"no-insurance-claim-was-received-for-crops-damaged-by-floods-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132722-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाढ़ से डूबी फसलों का नहीं मिला बीमा क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाढ़ से डूबी फसलों का नहीं मिला बीमा क्लेम
Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुरारा। कृषि विज्ञान केंद्र में डीएम की अध्यक्षता में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस का प्रचार न होने से गिने चुने किसान पहुंचे। कई किसानों ने फसलों का बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की।
बुधवार को केवीके में डीएम घनश्याम मीना ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा गुलाब के फूल की पैदावार करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही सब्जी की पैदावार, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, सरसों की खेती, मुर्गी पालन आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया। कहा कि कुछ व्यापारी कस्बा में खाद अधिक दामों में बेच रहे थे। इसपर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।
वहीं, बचरौली गांव के किसानों ने डीएम को शिकायत कर बताया कि बाढ़ में फसलों के डूब जाने में अभी तक उसकी क्षति का बीमा क्लेम नहीं मिला है। कुसौली पुरवा के किसान ब्रिज किशोर ने बताया कि उसके पिता की सम्मान निधि न मिलने का प्रार्थना पत्र कई बार दिया, लेकिन आज तक उसका समाधान नहीं हुआ है। शेखूपुर के किसान शिव बाबू ने बताया कि किसान समाधान दिवस की जानकारी किसानों को नहीं दी जाती है। इससे किसान समाधान दिवस में अपनी बात नहीं रख पाते है।
विज्ञापन
केवीके अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसान कलस्टर बनाकर लाएं और विभाग से बीज निशुल्क लेकर अपनी आमदनी बढ़ाएं। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों 21वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, एएसपी मनोज कुमार गुप्ता, उपकृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. इन्द्रेशु कुमार गौतम, डॉ. शालिनी, डॉ. प्रशांत, डॉ. अमित कुमार, विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।