{"_id":"6a440863157c15a1290f8fc6","slug":"newlywed-woman-thrown-out-of-the-house-over-dowry-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141991-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दहेज के खातिर नवविवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दहेज के खातिर नवविवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
- पुलिस ने पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा। अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और नकदी की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर ससुरालीजनों से उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव निवासी पीड़िता राजकुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 6 मार्च 2025 को थाना सिसोलर क्षेत्र निवासी गोलू के साथ हुई थी। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार नगदी, बाइक और गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए। विदाई के समय से ही पल्सर बाइक और एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोपी पति, सास, ससुर तथा अन्य परिजन लगातार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। इस दौरान उसने एक पुत्र और एक पुत्री काे जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर उसका मोबाइल भी छीन लिया और कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया। बीते 6 जून को पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, इसके बाद से वह मायके रह रही है।
कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति गोलू, सास रामा, ससुर शिवभूषण, देवर सानिक, मालिक तथा मामा और मामी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।