{"_id":"65f48b832d70687abb034bad","slug":"newly-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-after-making-a-video-call-to-her-husband-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-105352-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पति को वीडियो कॉल कर नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पति को वीडियो कॉल कर नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के मकरबई गांव में मायके में रह रही नवविवाहिता ने पति को वीडियो कॉल कर फंदा लगाकर जान दे दी।
मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मकरबई निवासी शत्रुघन सिंह ने बेटी माधुरी (23) की शादी थाना अजनर के थुरट गांव निवासी बृजेंद्र सिंह के साथ की थी। मकर संक्रांति पर्व पर माधुरी मायके आ गई थी। तब से यहीं रह रही थी। दो दिन पहले वह अपने मामा के यहां परिजनों के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थी। गुरुवार की रात माधुरी अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। तभी मामा के यहां जाने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिससे नाराज महिला ने वीडियो कॉल चालू रखते हुए कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। तब पति ने माधुरी की चचेरी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
परिजन जब कमरे में पहुंचे तो महिला फंदे पर लटकती मिली, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अजय प्रताप ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान पति से विवाद होने पर माधुरी ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।