{"_id":"68ffbc96fadef8f13f0f4364","slug":"negligence-in-resolving-complaints-salaries-of-14-officers-withheld-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131853-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, 14 अधिकारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, 14 अधिकारियों का रोका वेतन
Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लिया। फीडबैक संतोषजनक न पाए जाने पर 14 अधिकारियों का वेतन रोक दिया। इसी के साथ सुधार के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जारी निर्देश में बताया है कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और उसके फीडबैक को लेकर लगातार अधिकारियों को निर्देश किया जा रहा है। इसके बावजूद सम्यक समीक्षा में 14 अधिकारियों को चिहिन्त किया गया। इनमें तहसीलदार मौदहा, तहसीलदार राठ, खंड विकास अधिकारी मुस्करा, कुरारा, गोहांड, राठ व सरीला शामिल रहे। वहीं, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता यांत्रिकी सिंचाई, प्रभारी चिकित्साधीक्षक सरीला, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मुस्करा, राठ व सुमेरपुर का भी कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इन सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया है। साथ ही डीएम ने तीन दिन के अंदर पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक के विवरण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।