फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Name removed from village list, form filled to register vote from city

Hamirpur News: गांव की सूची से कट गया नाम, शहर से वोट बनवाने को भरा फार्म

Mon, 23 Feb 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Name removed from village list, form filled to register vote from city
हमीरपुर। वृहद गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के विशेष दिवस पर जागरूक नागरिक मतदेय स्थल पर पहुंचे। यहां पर तार्किक त्रुटि और नो-मेपिंग के नोटिस धारकों ने बीएलओ को जरूरी कागजात सौंपे। वहीं दूसरी तरफ गांव की मतदाता सूची से उनका नाम कट गया, अब वह शहर से मतदाता बनने के लिए फार्म छह भर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला आंबेडकर नगर नौबस्ता निवासी विनय कुमार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर बीएलओ को फार्म छह भरकर दिया। उन्होंने बताया कि उनका वोट गांव कुसमरा से बना था। वहां से नाम कट गया, जब इसकी जानकारी हुई तो अब शहर से ही वोटर रहना है, लिहाजा अपना और अपनी पत्नी प्राची द्विवेदी का फार्म छह भर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह आंबेडकर नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी जयराम अपनी पुत्री संतोषी का पहली बार मतदाता बनवाने के लिए बूथ पर पहुंचे। संतोषी ने फार्म छह भरा। भाग संख्या 119 से लेकर 122 में सात ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। आठ नंबर फार्म चार भरे गए। भाग संख्या 129 में फार्म छह भरने वालों की संख्या आठ रही। शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी से लेकर जिलेभर में विशेष मतदाता दिवस पर बीएलओ बूथ पर तीन घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान नोटिस के कागजातों की जानकारी करने वाली की संख्या अधिक रही। नो-मैपिंग और तार्किक त्रुटि के नोटिस लेकर भी मतदाता और उनके परिजन पहुंचे। जामा मस्जिद इलाके के उमेश कुमार की पत्नी का वोट मायके से बना था, ससुराल से पहचान के कागजातों की समस्या आ रही है। नोटिस में सबसे अधिक मामले रिश्तेदार प्रमाण के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------



पिता की उम्र और नाम में अंतर
- शहर के मुहल्ला रहुनियां निवासी नीरज कुमार भाग संख्या 108 में मतदाता है। निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसमें गणना प्रपत्र के साथ संलग्न कागजातों में अंतर है। बताया गया कि पुरानी मतदाता सूची में पिता के नाम में विसंगति है। इसके अलावा उम्र भी मैच नहीं कर रही है। दोनों ही विसंगतियों को दूर करने के लिए परेशान होना पड़ रहा।
-----------------------


रिश्तेदार का विवरण ही नहीं भरा
शहर के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी निवासी कल्पना भाग संख्या 129 में वोटर है। गणना प्रपत्र भरते वक्त उन्होंने अपने माता-पिता, बाबा-दादी या नाना-नानी का रिलेशन वाला कॉलम नहीं भरा था। इसलिए उन्हें नोटिस भेज दिया गया। अब वह मायके पक्ष के कागजात जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed