{"_id":"eee5c59e3bdaab7c1444d3515b1a8170","slug":"murder-with-curved-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से हत्या
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरिया थानाक्षेत्र के जमौड़ी डांडा गांव में एक अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जमौड़ी डांडा गांव के किसान भगवानदीन निषाद (55) मंगलवार को बैल चराने खेत गया था। शाम तक बैल वापस घर नहीं आए तो वह उन्हें ढूंढने चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। पुत्र जयपाल गांव के कुछ लोगों के साथ खेतों में पिता की तलाश करता रहा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बुधवार तड़के गांव से करीब दो किमी दूर भगवानदीन की लाश पड़ी मिली। उसके हाथ, पैर धड़ से अलग थे। सिर और गर्दन पर किसी ने धारदार हथियार से वार किए थे। जयपाल ने बताया कि गांव में उसके पिता की किसी से रंजिश भी नहीं है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बूंदारानी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन