{"_id":"6a4a9840ec6db419ba0f9021","slug":"murder-fir-registered-on-court-order-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-142181-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बिवांर। थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित कमल खंगार ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। यह मामला कुनेहटा चौकी के पारा गांव से जुड़ा है।
कमल खंगार ने न्यायालय में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि पांच मार्च की दोपहर होली के दौरान उनके बड़े बेटे नितेश का झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा करगांव निवासी शैलेंद्र, ताहरपुर के अभिषेक और पारा के अकुल से हुआ था। शाम लगभग चार बजे तीनों आरोपी उनके छोटे बेटे हृदयेश (14) को अपने साथ ले गए। देर शाम तक हृदयेश घर नहीं लौटा, गांव में पता चला कि तीनों उसे खेतों की ओर ले गए थे। अगली सुबह छह बजे ग्रामीणों ने हृदयेश को खेतों पर बने झोपड़े में फंदे से लटका पाया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से भी न्याय की गुहार लगाई थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों शैलेंद्र, अभिषेक और अकुल के खिलाफ अपहरण व हत्या सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।