फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Murder FIR registered in the case of the death of the Gunubaba Temple caretaker.

Hamirpur News: गुनुबाबा मंदिर के सेवादार की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered in the case of the death of the Gunubaba Temple caretaker.
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थाना क्षेत्र के मोराकांदर गांव के पास बेतवा नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध गुनुबाबा मंदिर के 75 वर्षीय सेवादार लल्लूराम प्रजापति उर्फ आत्मानंद महाराज की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को मृतक के पुत्र कालीप्रसाद ने की लिखित सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोराकांदर गांव निवासी लल्लूराम प्रजापति बेतवा नदी किनारे जंगल में बने मंदिर में वर्षो से सेवादार के रूप में काम करते थे। आसपास के सभी लोग उन्हें पुजारी कहकर पुकारते थे। रविवार को मंदिर के पास झाड़ियों में पुजारी का शव पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य भी जुटाए थे। चर्चा थी कि पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई और बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। लोगों का कहना है कि शव पर चोट के निशान भी मिले थे।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed