फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mosque polishing finish

मस्जिद को चमकाने का काम पूरा

Wed, 17 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mosque polishing finish

माहे रजमान का पहला रोजा 19 जून को होना तय है। इसके लिए तकरीबन सभी

विज्ञापन
मस्जिदों की साफ सफाई करने के साथ तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज नियुक्त हो गए हैं।

रमजान के महीने जहां ज्यादातर मस्जिदों में तरावीह पूरे महीने होगी। वहीं कुछ मस्जिदें व मदरसे ऐसे भी है, जहां पांच दिन से दस दिन के बीच ही कुरआन खत्म किया जाएगा।

इनमें मस्जिद गरीबशाह बाबा में पांच दिन में ही तरावीह पढ़कर कुरआन खत्म होगा। वहीं इसके लिए यहां बहराइच से हाजी मुईनुद्दीन को बुलाया गया है। जबकि नेशनल रोड़ स्थित मस्जिद में दस दिन तरावीह के साथ कुरआन खत्म होगा।

मदरसा रहमानियां में सात दिन में हाफिज ओसामा तरावीह के साथ कुरआन खत्म करेंगे। जबकि मदरसा तीरआन रैब में छह दिन की तरावीह होगी। रमजान का पहला रोजा का इस इलाके में सहरी का आखिरी समय 3: 35 बजे निर्धारित है।

जबकि पहला रोजा 7: 09 बजे होगा। लगभग 16 घंटे का रोजा होगा। इसके लिए कसबे की मस्जिद फैजाने जमाल गुहेल मोहल्ला में पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां संभल से तरावीह के लिए हाफिज को बुलाया गया है। इसी तरह बड़ी जामा मस्जिद चौधराना सहित अन्य मस्जिदों में पुताई सफाई व रोजा इफ्तार संबंधित व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed