फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   More than a half-billion compensation dump

मुआवजे के डेढ़ अरब से ज्यादा डंप

Thu, 03 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
More than a half-billion compensation dump
प्रतीकात्मक।

2015-16 में रबी अभियान में पड़े सूखे के तहत किसानों को मुआवजा देने के लिए आई डेढ़ अरब से ज्यादा की धनराशि डेढ़ माह से सरकारी खातों में डंप पड़ी है। अफसर को मुआवजा आरटीजीएस के तहत किसानों के खातों में पहुंचाना था लेकिन अभी तक लेखपाल खाता संख्या ही जुटा रहे हैं। इधर, मुआवजे के इंतजार में किसान टकटकी लगाए बैठे हैं।   

विज्ञापन


रबी अभियान के दौरान सूखा पड़ने से ज्यादातर जमीन परती पड़ी रह गई थी। वहीं, जिन किसानों ने पलेवा कर खेतों की बुआई की थी, उनकी फसलों में उत्पादन न के बराबर हुआ। इस आपदा ने किसानों का सुख चैन छीन लिया। जिले में राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए एक अरब 24 करोड़ 29 लाख 11 हजार 663 रुपये राहत राशि के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इसमेें सदर तहसील के छोटे किसानों को 38,49,94,360 रुपये दिए गए हैं। वहीं मौदहा तहसील को 31,97,73,097 रुपये, राठ तहसील को 27,98,17,368 रुपये और सरीला तहसील को 25,83,26,838 रुपये जारी हुए हैं। वहीं, बड़े काश्तकारों को 40,26,27,893 रुपये दैवी आपदा के तहत जारी हुए हैं। जिसमें सदर तहसील के किसानों को 15,38,75,480 रुपये, मौदहा तहसील के किसानों को 6,52,72,820 रुपये, राठ तहसील को 9,16,30,340 रुपये व सरीला तहसील को 9,18,49,253 रुपये जारी किए गए हैं। इस प्रकार शासन से मुआवजे के लिए कुल एक अरब 64 करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि डेढ़ माह पूर्व जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो सरकारी बैंक  खातों में डंप पड़ी है। लेकिन किसानों के खातों में नहीं भेजी जा रही है। फिलहाल लेखपाल किसानों के बैंक खाते इकट्ठा करने में जुटे हैं। वहीं, आर्थिक रूप से टूट चुके किसान दैवी आपदा राशि मिलने की राह ताक रहे हैं। ताकि खेतों की बुआई में बीज और खाद लेने में मदद मिल सके। इस धनराशि को राजस्व विभाग आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में भेजेगा।

कुछ गांवों तक सीमित राहत राशि  
सदर तहसील में डेढ़ माह गुजरने के बाद सिर्फ छोटी आबादी के 12 गांव कल्ला, पलरा, इंदपुरी, गौरी, बदनपुर, इटरा, नारायनपुर, नजरपुर, शंकरपुर सहित अन्य में किसानों से खाता संख्या लेखपाल जुटा सके हैं। इन गांवों के किसानों को अगले दो-तीन दिन में राहत राशि मिल जाएगी। वहीं, मौदहा तहसील में 60 गांवों से खाता संख्या लेने का दावा राजस्व विभाग कर रहा है। साथ ही 10 गांवों के किसानों को राहत राशि पहुंचाई गई है। राठ तहसील में आठ गांवों के किसानों के खाते राजस्व विभाग ने ले लिए हैं। इन किसानों को डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि अगले दो दिनों में पहुंचा देने का दावा किया जा रहा है।


किसानों की बैंक खाता संख्या ली गई हैं। जिन गांवों में सभी किसानों के खाते एकत्र नहीं हो पाए हैं, वहीं पर एक साथ राहत राशि भेजने में विलंब हो रहा है। महीने के अंत तक हर प्रभावित किसान के बैंक खाते में दैवी आपदा राहत राशि भिजवा दी जाएगी।  
- डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed