{"_id":"6ababefcec721ce8c20fbede","slug":"more-than-250-houses-collapsed-in-maudaha-tehsil-due-to-rain-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145669-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बारिश से मौदहा तहसील में 250 से अधिक घर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बारिश से मौदहा तहसील में 250 से अधिक घर गिरे
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) दो दिन पहले हुई करीब 40 घंटे की लगातार मूसलाधार बारिश से मौदहा तहसील क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नालों में उफान आने से इचौली, फत्तेपुरवा, गुरदहा, पढ़ोरी, किसवाही, परा लदार समेत 25 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि सोमवार को बारिश थमने के बाद अब नदी-नालों का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। राजस्व निरीक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक 250 कच्चे घर गिरने की सूचना मिली है।
बारिश के दौरान इचौली, फत्तेपुरवा, गुरदहा, पढ़ोरी और किसवाही की रपटों के ऊपर से पानी बहता रहा। कपसा-उरदना मार्ग पर श्याम नाला और सिजवाही-टिकरी मार्ग पर भी पानी सड़क के ऊपर से बहने से आवागमन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर ग्रामीणों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित पढ़ोरी और बड़ेडी नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और जलभराव की स्थिति देखी। इसके बाद कपसा नहर अंडरपास में जलभराव की ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर विभाग के जेई से फोन पर बात कर अंडरपास से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलभराव वाले स्थानों पर संबंधित विभागों को पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। नदी-नालों का जलस्तर अब घट रहा है और स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।