{"_id":"6a9f020c28888679670d7568","slug":"molestation-charge-against-brother-in-law-fir-registered-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144760-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
= ससुरालियों पर दहेज में बुलेट और एक लाख की मांग का आरोप
भरुआ सुमेरपुर। कस्बा थाना पुलिस को पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र देकर बेटी के उत्पीड़न की बात कहते हुए देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व देवर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौदहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री की शादी 13 मई 2026 को सुमेरपुर निवासी विक्की सोनकर के साथ हुई थी। ससुरालीजन कम दहेज का ताना देकर एक लाख रुपये नगद और बुलेट बाइक की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। पति विक्की सोनकर, ससुर छोटेलाल, सास दुलारी व देवर निक्की दहेज के लिए पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है। सबसे गंभीर आरोप देवर पर लगाया है। पति जब बाहर होता है तो देवर रात में उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी व अशोभनीय हरकतें करता है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर चारों ससुराली जनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद