फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Millions of the goods stolen from three homes

तीन घरों से लाखों का माल चोरी

Tue, 16 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Millions of the goods stolen from three homes

कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को

विज्ञापन
निशाना बनाया और नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। तीनाें गृहस्वामियों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।

क्षेत्र के जल्ला गांव में रविवार की रात गांव के रामप्रसाद प्रजापति खाना खाकर परिवार सहित सो गए। रात में चोर मकान के अंदर घुस आए और घर में रखे 15 हजार रुपये नगद सहित जमीन पर गड़े सोने-चांदी के जेवर खोदकर ले गए।

इसके बाद चोरों ने भरतलाल कुशवाहा के मकान को निशाना बनाया। वहां से चोर नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात पार कर ले गए। तीसरी चोरी गांव निवासी बलराम के घर हुई। चोर यहां से 15 हजार नगदी लेकर चंपत हो गए।

इतना ही नहीं चोर अलखराम के मकान में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन परिजनों के जागकर शोर मचाने पर चोर भाग निकले। गांव में एक साथ तीन घरों में हुई चोरियाें से लोगों में दहशत है।

तीनों गृहस्वामियों ने चोरी की घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस में दी है। थानाध्यक्ष राममिलन ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है। मौके पर जाकर जांच की गई। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed