{"_id":"57a38fa24f1c1b393a2b8f23","slug":"midday-meal-will-act-on-the-non-cooperation-on-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील में असहयोग पर नपेंगे प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील में असहयोग पर नपेंगे प्रधान
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से गोद लिए गांवों का भ्रमण कर अन्य विभागीय कार्यों के निरीक्षण की आख्या समय से देने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम में प्रधानों के सहयोग न करने पर निलंबन की कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि कुपोषण कार्यक्रम मुख्यमंत्री का प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। कहा कि स्वास्थ्य, बाल विकास व पंचायत विभाग संयुक्त रूप से टीम भावना के साथ काम करें। कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त कराना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियाें को दिए निर्देश में कहा कि जो अधिकारी गांव को गोद लिए हैं वह गांवों का भ्रमण करने के समय अपने व अन्य विभागों पर कराए जा रहे विकास कार्यों का सत्यापन कर आख्या दें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। एमडीएम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधान सही ढंग से सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो प्रधान एमडीएम में असहयोग करे उसे सरकारी कार्य पर बाधा पहुंचाने के तहत निलंबित किए जाने की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कृषि मंडी, स्वास्थ्य विभाग, शौचालयों, समाजवादी पेंशन, मनरेगा आदि की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, उपायुक्त मनरेगा महेंद्र देव, पीडी परियोजना, डीएफओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।